पैगंबर पर BJP नेताओं की टिप्पणी से कतर-कुवैत और ईरान में गुस्सा, कई खाड़ी देशों में Boycott Indian Products की मुहिम

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Jun, 2022 08:40 AM

anger in qatar kuwait and iran over bjp leaders remarks on prophet

पैगंबर मोहम्मद के बारे में भाजपा नेताओं द्वारा की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर पूरे गल्फ में इसकी निंदा और आपत्ति जताई जा रही है। वैसे तो विवादित टिप्पणी देने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी ने निलंबित कर दिया है

नेशनल डेस्क: पैगंबर मोहम्मद के बारे में भाजपा नेताओं द्वारा की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर पूरे गल्फ में इसकी निंदा और आपत्ति जताई जा रही है। वैसे तो विवादित टिप्पणी देने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी ने निलंबित कर दिया है और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी भाजपा ने निष्कासित कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

 

इस दौरान सोशल मीडिया ट्विटर पर Boycott Indian Product भी बहुत ट्रेंड कर रहा है। यह हैशटैग खाड़ी के कई देशों में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस बीच कतर, ईरान और कुवैत ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में भाजपा के नेता की विवादित टिप्पणियों को लेकर रविवार को भारतीय राजदूतों को तलब किया है। खाड़ी के महत्वपूर्ण देशों ने इन टिप्पणियों की निंदा करते हुए अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

 

वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय ने विवादित टिप्पणी को लेकर तेहरान में भारतीय राजदूत को तलब किया। बैठक के दौरान भारतीय दूत ने अफसोस व्यक्त किया और कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं है। भारत सरकार का इस तरह के बयानों और टिप्पणियों से कोई लेना देना नहीं है। भारत में सभी धर्मों का अत्यधिक सम्मान है।

 

खाड़ी में भारतीय प्रोडक्ट्स के हो रहे है बॉयकट
द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, इस विवाद के बीच ओमान देश के बड़े मुफ्ती शेख अल-खलीली ने भारतीय प्रोडक्ट्स को बॉयकट करने की बात कही है। खबर में यह भी कहा गया कि इस विवाद को लेकर ट्विटर पर कुछ और ट्वीट भी मिले हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र को लेकर निशाना साधा गया है। यही नहीं द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, लोकल मीडिया के हवाले से यह खबर आई है कि कई खाड़ी देश जैसे सऊदी अरब, कुवैत और बहरैन के सुपर मॉल से भारतीय प्रोडक्ट्स को हटाया गया है और इनका बॉयकॉट किया गया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!