'कुकर और बेल्ट से पीटा': पति के पास सऊदी अरब गई नई नवेली दुल्हन को 5 दिन तक पीटता रहा पति, FIR दर्ज

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 03:08 PM

anju case kerala newlywed abuse saudi arabia domestic violence kollam police

केरल के कोल्लम जिले की रहने वाली एक नवविवाहिता अंजू ने अपने पति नंदू और ससुराल वालों पर सऊदी अरब में पांच दिनों तक अमानवीय मारपीट करने और गंभीर रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

तिरुवनंतपुरम: केरल के कोल्लम जिले की रहने वाली एक नवविवाहिता अंजू ने अपने पति नंदू और ससुराल वालों पर सऊदी अरब में पांच दिनों तक अमानवीय मारपीट करने और गंभीर रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। अंजू ने आरोप लगाया कि उसके पति नंदू ने प्रेशर कुकर, सिल-बट्टे (मसाला पीसने वाला पत्थर), बेल्ट और मोबाइल चार्जर से उसकी पिटाई की। नंदू और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राज्य की मंत्री बिंदु कृष्णा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी पति को सऊदी अरब से वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  

अंजू की शिकायत के मुताबिक, उसके पति नंदू ने 12 सितंबर से उस पर अत्याचार करना शुरू कर दिया था, जो लगातार पांच दिनों तक यानी 15-16 सितंबर तक बिना रुके चलता रहा। अंजू के शरीर पर पीठ, कंधों, बाहों के ऊपरी हिस्से और कमर के पास गंभीर चोटों के निशान और लंबे लाल घाव साफ दिखाई दे रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे बचाने या संभालने के बजाय प्रेशर कुकर, मसाले पीसने वाले सिल-बट्टे, बेल्ट और मोबाइल चार्जर जैसी चीजों से बेरहमी से पीटा।

PunjabKesari

 30 सितंबर को केरल वापस लौटने के बाद, अंजू ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई और कोल्लम जिला अस्पताल में अपना इलाज करवाया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके कुछ घाव इतने पुराने हो चुके थे कि अब उन पर टांके नहीं लगाए जा सकते थे। इसके अलावा, सऊदी से भारत वापस भेजने से पहले पति ने उसके सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र (Educational Certificates) भी छीन लिए, ताकि वह कभी खुद काम करके अपनी आजीविका न कमा सके।

  अंजू की शिकायत पर पुलिस ने पति नंदू के साथ-साथ उसके ससुर दिनेश और सास जगदम्मा के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। राज्य की मंत्री बिंदु कृष्णा ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि पुलिस ने अंजू को सऊदी अरब से सुरक्षित वापस लाने और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी तरह शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!