ओडिशा में एक और कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

Edited By Yaspal,Updated: 18 Jan, 2019 06:47 PM

another congress legislator resigns in odisha

ओडिशा में कांग्रेस के निलंबित विधायक जोगेश सिंह शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ओडिशा विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देने का ऐलान किया है। सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों और जनता के बीच पार्टी की छवि खराब करने का आरोप....

नेशनल डेस्कः ओडिशा में कांग्रेस के निलंबित विधायक जोगेश सिंह शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ओडिशा विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देने का ऐलान किया है। सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों और जनता के बीच पार्टी की छवि खराब करने का आरोप में गुरुवार को निलंबित कर दिया गया था।

सुंदरगढ़ से विधायक सिंह का इस्तीफा पार्टी के एक और विधायक नाबा किशोर दास के इस्तीफे के दो दिन बाद आया है। दो विधायकों के इस्तीफे को विपक्षी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दो बार विधायक रहे चुके सिंह ने खुद को निलंबित किए जाने की वजहों पर सवाल उठाते हुए अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है।

पार्टी के फैसले से हैरान
25 जनवरी को राहुल गांधी का ओडिशा दौरा प्रस्तावित है। उन्होंने अपने इस्तीफे की एक कॉपी ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कांग्रेस महासचिव और ओडिशा प्रभारी जितेंद्र सिंह और सचिव मस्तान वली को भी भेजी है। राहुल गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा, मैने नैतिक आधार पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और ओडिशा विधासनभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लिखा, "मैं खुद पार्टी से निलंबित किए जाने की वजहों से संतुष्ट नहीं हूं। मैं बिना कारण बताओ नोटिस दिए और स्पष्टीकरण मांगे बगैर पार्टी से निलंबित करने के कांग्रेस की अनुशासन समिति के फैसले से पूरी तरह स्तब्ध हूं।

सिंह ने कहा, "मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करने वाला पहला व्यक्ति नहीं हूं। यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान भी केंद्रीय मंत्रियों ने कई बार उनकी तारीफ की थी। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के संयोजक अनंत सेठी ने कहा कि उन्हें सिंह के इस्तीफे की जानकारी नहीं है। हालांकि इससे कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!