फटी जींस के बाद तीरथ सिंह रावत का एक और विवादित बयान, कहा- दो बच्चे पैदा किए इसलिए मिला कम राशन

Edited By Yaspal,Updated: 21 Mar, 2021 07:53 PM

another disputed statement by tirath singh rawat after torn jeans

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक और विवादित बयान दिया है। रावत ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिसने 2 बच्चे पैदा किए उसे 10 किलो राशन मिला और जिसने 20 बच्चे पैदा किए उसको क्विंटल मिला। अब इसमें दोष किसका, दो ही बच्चे पैदा...

नेशनल डेस्कः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक और विवादित बयान दिया है। रावत ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिसने 2 बच्चे पैदा किए उसे 10 किलो राशन मिला और जिसने 20 बच्चे पैदा किए उसको क्विंटल मिला। अब इसमें दोष किसका, दो ही बच्चे पैदा किए तो इसमें कसूर किसका?

तीरथ सिंह रावत नैनीताल जिले के रामनगर में विश्व वानिकी कार्यक्रम में मंच से यह बातें की। रावत कोरोना संकट के समय राशन वितरण को लेकर बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि जब समय था तो आपने 2 ही बच्चे पैदा किए। 20 क्यों नहीं किए?


रावत ने कहा कि हर घर में पर यूनिट 5 किलो राशन दिया गया।10 थे तो 50 किलो, 20 थे तो क्विंटल राशन दिया। फिर भी जलन होने लगी कि 2 वालों को 10 किलो और 20 वालों को क्विंटल मिला। इसमें जलन कैसी? जब समय था तो आपने 2 ही पैदा किए 20 क्यों नहीं पैदा किए।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री अपने फटी जींस के बयान को लेकर विवाद में रह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि महिलाएं फटी जींस पहनकर चल रही हैं। क्या ये सब सही है...ये कैसे संस्कार हैं। बच्चों में ये संस्कार कैसे आते हैं। ये अभिभावक पर निर्भर करता है। हालांकि उन्होंने बाद में अपने बयान पर अफसोस जताया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!