Edited By vasudha,Updated: 01 Apr, 2020 11:19 AM
देश में कोरोना का कहर कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। इससे राजधानी भी अछूती नहीं रहा है यहां मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में एक और सरकारी डॉक्टर के...
नेशनल डेस्क: देश में कोरोना का कहर कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। इससे राजधानी भी अछूती नहीं रहा है यहां मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में एक और सरकारी डॉक्टर के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबर आई है, जिसके बाद सरकारी अस्पताल को बंद कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं, जिसके बाद अस्पताल के दफ्तर, OPD और लैब बंद करके सेनेटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों को भी क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। अस्पताल के निदेशक बीएल शेरवाल ने के अनुसार डॉक्टर के भाई-भाभी यूनाइटेड किंगडम से आए थे, उनसे संक्रमण होने की संभावना है।
इससे पहले मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टर कोरोना पॉजेटिव आ चुके हैं। बता दें कि दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 120 हो गई। इन 120 मामलों में 24 वे व्यक्ति हैं जिन्होंने निजामुद्दीन पश्चिम में एक धार्मिक सभा में भाग लिया था। गौरतलब है कि दिल्ली में जमात के मुख्यालय में 1 से 15 मार्च के बीच मरकज में 2000 लोग ठहरे थे। रविवार से अब तक 1,548 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 441 में कोरोना के लक्षण मिले हैं।