कांग्रेस ने जारी की उम्मीदावारों की एक और सूची, वाराणसी पर फंसा पेच

Edited By Yaspal,Updated: 14 Apr, 2019 05:26 AM

another list of congress candidates released screwed on varanasi

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 18 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने इस सूची में उत्तर प्रदेश से 9, हरियाणा से 6 और मध्य प्रदेश से 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। हालांकि पार्टी ने अभी उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 18 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जिसमें कुमारी शैलजा, अशोक तंवर और दीपेंद्र हुड्डा के नाम प्रमुख हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नौ, हरियाणा में छह और मध्य प्रदेश में तीन उम्मीदवार घोषित किए गये हैं।

हरियाणा में अंबाला से पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सिरसा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, भिवाड़ी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, गुडग़ांव से कैप्टन अजय सिंह यादव और फरीदाबाद से ललित नागर को टिकट दिया गया है।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राजकिशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत कुमार कुशवाह, चंदौली से शिवकन्या कुशवाह और भदोही से रमाकांत यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव के स्थान पर अब आरके चौधरी को टिकट दिया गया है।
PunjabKesari
मध्य प्रदेश में भींड से देवाशीष जाररिया, ग्वालियर अशोक सिंह और धार से दिनेश गिरवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 404 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!