देश को बदनाम करने के लिए दिल्ली में एकजुट हो रही हैं 'राष्ट्रविरोधी' ताकतें : साहू

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 02:21 PM

anti national forces are uniting in delhi to defame the country says sahu

साहू ने कहा, ''केंद्र में विपक्ष एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं कर रहा। देश की जनता उन्हें अच्छी तरह जानती है और चुनावों में उन्हें सबक सिखाती रही है।''

गिरिडीह (झारखंड) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को आरोप लगाया कि ''देश को बदनाम करने के लिए राष्ट्रविरोधी ताकतें दिल्ली में एकजुट हो रही हैं।'' साहू ने यह आरोप मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच लगाया। साहू ने गिरिडीह में संवाददाताओं से कहा, ''राष्ट्रविरोधी ताकतें शनिवार को दिल्ली में एकजुट हो रही हैं। उनका मकसद अशांति फैलाना और देश को बदनाम करना है। इन ताकतों को कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है।'' 

पीएम ने जो काम किया उसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस गरीब परिवार से आने वाले ऐसे प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही जो पिछले 12 वर्ष से देश की जनता के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। साहू ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने जनकल्याण और देश के विकास के लिए काम किया है जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही।'' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होने के समय से ही इसका विरोध कर रहा है।

साहू ने कहा, ''कांग्रेस के शासनकाल में कम से कम 10 बार एसआईआर कराया गया लेकिन अब वे इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि मतदाता सूचियों से घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं जो उनका वोट बैंक हैं।'' साहू ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस केरल, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और झारखंड में चुनाव जीतती है तो उसे निर्वाचन आयोग सही लगता है लेकिन जब भाजपा कोई चुनाव जीतती है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) उसके लिए 'ब्लैक बॉक्स' बन जाती है। साहू ने कहा, ''केंद्र में विपक्ष एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं कर रहा। देश की जनता उन्हें अच्छी तरह जानती है और चुनावों में उन्हें सबक सिखाती रही है।''

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!