दिल्ली चुनाव: अनुराग ठाकुर ने रिठाला रैली में लगवाए नारे- देश के गद्दारों को, गोली मारो
Edited By Yaspal,Updated: 27 Jan, 2020 06:38 PM
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने रैली में विवादित नारे लगवाए। भाजपा नेता ने रैली को संबोधित करते हे नारा लगाया, “देश के गद्दारों को... तो जनसभा में...
नेशनल डेस्कः दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने रैली में विवादित नारे लगवाए। भाजपा नेता ने रैली को संबोधित करते हे नारा लगाया, “देश के गद्दारों को... तो जनसभा में शामिल भीड़ की ओर से आवाज आई- गोली मारो...को। अनुराग ठाकुर रिठाला विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी मनीष चौधरी के पक्ष में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रिठाला रैली में शामिल हुए थे।
बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में आठ फरवरी को चुनाव होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है।