अनुराग ठाकुर ने मीडिया को चेताया, आतंकी हमले की LIVE रिपोर्टिंग करते समय बरतें सावधानी

Edited By Seema Sharma,Updated: 30 Nov, 2022 10:53 AM

anurag thakur warned the media

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया को आतंकी हमलों की लाइव रिपोर्टिंग करते समय सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि इससे हमलावरों को उनके बुरे इरादों को अंजाम देने के लिए सुराग नहीं मिलना चाहिए।

नेशनल डेस्क: सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया को आतंकी हमलों की लाइव रिपोर्टिंग करते समय सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि इससे हमलावरों को उनके बुरे इरादों को अंजाम देने के लिए सुराग नहीं मिलना चाहिए। ठाकुर ने एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (ABU) महासभा को संबोधित करते हुए कहा, “मीडिया को भूकंप, आग और उससे भी महत्वपूर्ण आतंकवादी हमलों के मामले में जिम्मेदारी के साथ रिपोर्ट करने की आवश्यकता है। मीडिया को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवादी हमले के मामले में किसी भी लाइव रिपोर्टिंग से हमलावरों को उनके बुरे इरादों को अंजाम देने में मदद करने वाला कोई सुराग नहीं मिलना चाहिए।”

 

ठाकुर ने कहा कि जिस गति से सूचना प्रसारित की जाती है वह महत्वपूर्ण है, सटीकता और भी महत्वपूर्ण है और के दिमाग में यह प्राथमिक रूप से होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिम्मेदार मीडिया संगठनों के लिए जनता का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च मार्गदर्शक सिद्धांत होना चाहिए। ठाकुर ने covid-19 महामारी के दौरान घरों में फंसे लोगों की मदद करने के लिए आगे आने का श्रेय मीडिया को देते हुए कहा कि यह मीडिया ही था जिसने ऐसे लोगों को बाहरी दुनिया से जोड़े रखा। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया ने आम तौर पर यह सुनिश्चित किया कि covid-19 जागरूकता संदेश, महत्वपूर्ण सरकारी दिशानिर्देश और डॉक्टरों के साथ मुफ्त ऑनलाइन परामर्श के बारे में जानकारी देश के कोने-कोने तक पहुंच सके।

 

उन्‍होंने कहा कि प्रसार भारती (भारत का लोक सेवा प्रसारक) ने covid-19 से अपने सौ से अधिक सदस्य खो दिए लेकिन इसके बावजूद भी इस संगठन ने अपनी सार्वजनिक सेवा को आगे बढ़ाना जारी रखा। उन्होंने कहा कि प्रसारण संगठनों के एक संघ के रूप में ABU को संकट के समय में मीडिया की भूमिका के बारे में सर्वश्रेष्ठ पेशेवर कौशल वाले मीडियाकर्मियों को प्रशिक्षित करना और समर्थ बनाना जारी रखना चाहिए। प्रसार भारती 59वीं ABU महासभा 2022 की मेजबानी कर रहा है। इस वर्ष की महासभा का विषय “लोगों की सेवा: संकट के समय में मीडिया की भूमिका” है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!