शरीर पर गाय का गोबर लगाने से मिलेगी कोरोना से सुरक्षा? जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

Edited By Yaspal,Updated: 12 May, 2021 07:01 PM

applying cow dung to the body will provide protection from corona

देश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अनेक प्रकार के भ्रम फैलाए जा रहे हैं। लोग इसपर भरोसा भी जता रहे हैं। ऐसा ही एक भ्रम फैलाया जा रहा है कि गाय का गोबर लगाने से कोरोना से  लड़ा जा सकता है। क्या गाय के गोबर लगाने से कोविड...

नेशनल डेस्कः देश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अनेक प्रकार के भ्रम फैलाए जा रहे हैं। लोग इसपर भरोसा भी जता रहे हैं। ऐसा ही एक भ्रम फैलाया जा रहा है कि गाय का गोबर लगाने से कोरोना से  लड़ा जा सकता है। क्या गाय के गोबर लगाने से कोविड संक्रमण से सुरक्षा मिल जाएगी। इस पर डॉक्टरों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गुजरात के डॉक्टरों ने तथाकथित गाय के गोबर से उपचार के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि शरीर पर गाय के गोबर का लेप लगाने से कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा नहीं मिलेगी, बल्कि इससे म्यूकोरमाइकोसिस (काला फंगस) समेत दूसरे तरह के संक्रमण हो सकते हैं। दरअसल, लोगों का एक समूह यहां श्री स्वामी नारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम (SGVP) द्वारा संचालित गौशाला में उपचार लेने जा रहा है और उनका मानना है कि इससे कोविड 19 के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

एसजीवीपी के पदाधिकारी ने कहा कि इस गौशाला में 200 से अधिक गाय हैं। उन्होंने बताया कि बीते 1 महीने से करीब 15 लोग हर रविवार यहां शरीर पर गाय के गोबर और गोमूत्र का लेप लगवाने आते हैं। बाद में इसे गाय के दूध से धो दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह उपचार लेने वालों में कुछ अंग्रिम पंक्ति के कर्मचारी और दवा की दुकानों पर काम करने वाले लोग हैं। हालांकि डॉक्टर इसे प्रभावी नहीं मानते हैं।

गांधीनगर स्थित भारतीय जन स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. दिलीप मावलंकर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह उपचार क्या वास्तव में लोगों की मदद करेगा? मेरे सामने अब तक ऐसा कोई शोध नहीं आया है जिससे यह संकेत मिले कि शरीर पर गोबर लगाने से कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।'

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की महिला शाखा की अध्यक्ष और शहर की एक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोना देसाई ने इस उपचार को 'पाखंड और अप्रमाणित' बताया।  उन्होंने कहा, 'उपयोगी साबित होने के बजाए गाय के गोबर से आपको म्यूकोरमाइकोसिस समेत दूसरे संक्रमण हो सकते हैं।'

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!