Edited By Pardeep,Updated: 24 Aug, 2020 10:29 PM
सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। सेना ने बताया कि आतंकवाद निरोधक अभियानों में ‘‘शानदार उपलब्धियां'''' हासिल करने के लिए...
नई दिल्लीः सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। सेना ने बताया कि आतंकवाद निरोधक अभियानों में ‘‘शानदार उपलब्धियां'' हासिल करने के लिए प्रतिष्ठित बल को ‘सीओएएस (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) यूनिट एप्रेसिएशन' सम्मान दिया गया।
इस समूह में सौ फीसदी जवान भारतीय सेना से आते हैं और इसने खुद को आतंकवाद निरोधक बल के रूप में प्रतिष्ठित किया है और इसने तीन अशोक चक्र सहित कई वीरता पदक जीते हैं। 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप का गठन दिसम्बर 1984 में हुआ था। मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमले में ‘ऑपरेशन ब्लैक टोरनाडो' के तहत इसने आठ आतंकवादियों को मार गिराया था और विदेश नागरिकों सहित 600 से अधिक बंधकों को मुक्त कराया था।