Edited By Monika Jamwal,Updated: 04 Jun, 2019 08:10 PM
सेना के चीफ जनरल बिपिन रावत ने माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई।
जम्मू : सेना के चीफ जनरल बिपिन रावत ने माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने भैरों मन्दिर जाकर भी मात्था टेका और देश की शाति हेतु प्रार्थना की। भैरों घाटी के लिए उन्होंने रोप वे सेवा का प्रयोग किया जबकि वैष्णो देवी की यात्रा भी उन्होंने ताराकोट मार्ग से की। वहीं उन्होंने अपने साथियों सहित लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उनका स्वागत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने किया। जनरल के साथ सेना के कुछ और अधिकारी भी मौजूद थे।
सेना प्रमुख ने जम्मू कश्मीर की स्थिति का भी जायजा लिया। नार्दन कमान के ले जनरल रनबीर सिंह ने उनका स्वागत किया और कापर्स जोन में सेना की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। जनरल ने किश्तवाड़ और रियासी का दौरा किया और सैनिकों से भी मुलकात की।