Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Sep, 2020 07:41 PM
जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में तैनात सेना के एक सिपाही को शनिवार को यहां हवाई अड्डे पर दो "नाबालिग लड़कियों" के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में तैनात सेना के एक सिपाही को शनिवार को यहां हवाई अड्डे पर दो "नाबालिग लड़कियों" के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली जा रहे सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के एक जवान को श्रीनगर हवाई अड्डे पर नाबालिग बताई जा रही दो लड़कियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों से दिल्ली जाने की मंशा को लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सैनिक और दोनों लड़कियां पुलिस के हवाले कर दी गयी है और जांच शुरू की गयी है। वैसे श्रीनगर के रक्षा प्रवक्ता ने इस घटना के बारे में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।