Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 Jan, 2021 04:30 PM
कश्मीर में महिलाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु सेना ने व्यावसायिक प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन किया।
श्रीनगर: कश्मीर में महिलाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु सेना ने व्यावसायिक प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन किया। यह कक्षाएं बडगाम की महिलाओं के लिए लगाई गई और इनमें महिलाओं को कपड़ों की सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि कई तरह के काम सिखाए गए।
जनकारी के अनुसार सेना ने श्रीनगर के एयरफीलड मिल्टरी स्टेशन श्रीनगर में कार्यकम आयोजित किया और महिलाओं को जिन्दगी में आत्मनिर्भर करने का हुनर सिखाया। चिनार एडी ब्रिगेड के कमांडर तरूण नरूला ने कहा, जिले में हमने चार सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं को इसमें कई तरह के काम सिखाए गए और इससे उन्हें जिन्दगी में आगे बढ़ने में मद्द मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके कोर्स से संबंधित सामग्री भी दी जाएगी। हमले उन्हें शिक्षित किया है और जीवन में आगे बढ़ने में हम मद्द भी करेंगे। कमांडर ने कहा कि महिलाएं हमारे द्वारा दी गई सामग्री से ार पर प्रेक्टिस कर सकती हैं और अच्छे उत्पाद तैयार करके उन्हें बेच सकती हैं। इससे उन्हें कमाई का मौका भी मिलेगा।
आबिदा जेहरा ने कहा कि उन्होंने पिछले चार सप्ताह प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कहा, मैने कढ़ाई और सिलाई सीखी है। यह महिलाओं के लिए काफी लाभकारी होती है। उम्मीद है कि इससे हम कमाई भी कर पाएंगे। खुशबू नामक महिला ने आर्मी का आभार जताया। उन्होंने कहा िहमे मशीने भी दी गई हैं। यह हमारे काफी काम आएंगी। इस मौके पर दस महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।