Edited By Monika Jamwal,Updated: 16 Mar, 2019 04:46 PM
मेंढर में एलओसी के पास एक बारूदी सुरंग विसफोट में सेना का जवान घायल हो गया।
पुंछ : मेंढर में एलओसी के पास एक बारूदी सुरंग विसफोट में सेना का जवान घायल हो गया। पुलिस के अनुसार बालाकोट के तारकुंडी क्षेत्र में जवान रूटीन पेट्रोलिंग पर थे कि तभी गलती से पैर पडऩे पर बारूदी सुरंग फट गई। हादसे में 15 जैकलाई का सिपाही विशाल चौधरी (21) घायल हो गया। उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं शनिवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन जारी रखा। पाकिस्तानी सैनिको ने मनकोट में एलओसी के पास गोलीबारी की। अधिकारिक जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के भारतीस पोस्टों पर मोर्टार के गोले दागे। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है।