सेना में आज शामिल होगी देश की पहली तोप धनुष, मारक क्षमता बोफोर्स से भी ज्यादा

Edited By Pardeep,Updated: 26 Mar, 2019 05:40 AM

army will join today s country s first cannon bow

स्वदेशी बोफोर्स कही जाने वाली धनुष तोप की पहली खेप भारतीय सेना में मंगलवार को शामिल कर ली जाएगी। 2019 के अंत तक 18 तोपों से लैस एक रैजीमैंट एक्शन मोड में आ जाएगी। यह तोप चीन और पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।....

नई दिल्ली: स्वदेशी बोफोर्स कही जाने वाली धनुष तोप की पहली खेप भारतीय सेना में मंगलवार को शामिल कर ली जाएगी। 2019 के अंत तक 18 तोपों से लैस एक रैजीमैंट एक्शन मोड में आ जाएगी। यह तोप चीन और पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।
PunjabKesari
सूत्रों के मुताबिक पहली खेप में 5 तोपें होंगी जिन्हें चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। इस तोप को सरहद की सुरक्षा में रीढ़ की हड्डी माना जा रहा है। यह दुश्मनों की किसी भी तोप का मुकाबला करने में सक्षम है। दूर तक मार कर सकने वाली यह तोप मुश्किल से मुश्किल रास्तों पर आसानी से चल सकती है। भारत ने 2015 में इसका निर्माण शुरू कर दिया था। भारतीय आर्मी की तोपों के आधुनिकीकरण की योजना के तहत अमरीका की हॉवित्जर भी खरीदी जा रही है। इन 145 तोपों की कीमत 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
PunjabKesari
स्वदेशी तोप धनुष को बोफोर्स से भी बेहतर माना जाता है। धनुष का कैलिबर 155 एम.एम. है जबकि इसकी रेंज 40 किलोमीटर है। पिछले महीने आर्मी और रक्षा मंत्रालय ने अॉर्डिनेस फैक्टरी बोर्ड को 118 तोपों के ऑर्डर को मंजूरी दी थी। यह भारत में बनाई गई पहली लंबी रेंज की तोप है।
PunjabKesari
रक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने जारी किए एक बयान में बताया था कि यह कम्प्यूटर से चलने वाली आधुनिक तोपों में से एक है। यह दिन और रात दोनों वक्त फायर करने में सक्षम है। इस तोप की पहाड़ी इलाकों में आसानी से तैनाती की जा सकती है। धनुष की क्षमता का परीक्षण कई तरह की कठिन परिस्थितियों में किया जा चुका है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!