कारों के शीशे तोडऩे के आरोप में पैक के 2 छात्र काबू

Edited By ,Updated: 03 Dec, 2016 10:55 AM

arrest

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सहित सैक्टर-22,21 और 15 में कई कारों के शीशे तोडऩे वाले 2 आरोपियों को सैक्टर-19 थाना पुलिस ने काबू कर लिया है।

चंडीगढ़(संदीप) : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सहित सैक्टर-22,21 और 15 में कई कारों के शीशे तोडऩे वाले 2 आरोपियों को सैक्टर-19 थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान पंचकूला सैक्टर-21 के रहने वाले अक्षित और उसके साथी गुरदासपुर निवासी एकांत साहनी के तौर पर हुई है। दोनों ही पैक में सिविल इजीनियरिंग के छात्र हैं। बीती 29/30 की रात दोनों शराब के नशे में धुत थे और मजे के लिए उन्होंने इन कारों के शीशे तोड़े थे। पुलिस ने सैक्टर-21 के रहने वाले अभिषेक गुप्ता के घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. की मदद से इन आरोपियों की कार नंबर ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में सैक्टर-21 में रहने वाले अभिषेक गुप्ता ने सैक्टर-19 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!