दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर पांच जिंदा कारतूस के साथ एक किशोर गिरफ्तार

Edited By Yaspal,Updated: 17 May, 2019 09:06 PM

arrested a teenager with five live cartridges at a delhi metro station

दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर एक किशोर को बैग में कथित तौर पर पांच जिंदा कारतूस मिलने के कारण शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मयुर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर स्कैनर...

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर एक किशोर को बैग में कथित तौर पर पांच जिंदा कारतूस मिलने के कारण शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मयुर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर स्कैनर से कारतूस का पता चलने के बाद किशोर को शाम करीब चार बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी नोएडा के सुरजपुर गांव का रहने वाला है।


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल के कर्मियों ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच के लिये स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली मेट्रो में हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!