Edited By ,Updated: 05 Jan, 2015 05:09 AM
कोस्ट गार्ड द्वारा गैर-कानूनी तरीके से हथियारों से भरी पाकिस्तानी बोट पकडऩे के एक दिन बाद ही पाक की मैरीन सिक्योरिटी एजैंसी के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा के नजदीक भारतीय मछुआरा को पकड़ लिया।
नई दिल्ली : कोस्ट गार्ड द्वारा गैर-कानूनी तरीके से हथियारों से भरी पाकिस्तानी बोट पकडऩे के एक दिन बाद ही पाक की मैरीन सिक्योरिटी एजैंसी के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा के नजदीक भारतीय मछुआरो को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार समुद्र में मछली पकडऩे गए गुजरात के कुछ मछुआरे जैसे ही जल सीमा के बार्डर के नजदीक मछली पकड़ते हुए पहुंचे, पाक के जवानों ने उन्हें उनकी बोट समेत पकड़ लिया। मछुआरे 2 नावों में सवार थे और उनकी संख्या 12 के करीब बताई जा रही है।