Edited By ,Updated: 07 Jan, 2015 11:37 PM
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने अपने नोबेल शांति पुरस्कार पदक को बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेंट किया।
नई दिल्ली: नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने अपने नोबेल शांति पुरस्कार पदक को बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेंट किया। इस पदक को राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में रखा जाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
इस मौके पर प्रणब ने कहा कि उन्हें इस बात को लेकर बेहद खुशी है कि सत्यार्थी को यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पदक को राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में रखा जाएगा।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह एक अलग अंदाज है, क्योंकि रवींद्र नाथ टैगोर सहित अधिकांश पूर्व विजेताओं ने अपने पुरस्कार अपनी संस्थाओं में रखे। रवींद्र नाथ का पदक शांति निकेतन स्थित विश्व भारती में रखा गया था।’’ राष्ट्रपति ने बाल अधिकार के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए सत्यार्थी की सराहना की।