Edited By ,Updated: 15 Jan, 2015 05:15 AM
मुख्य चुनाव आयुक्त (सी.ई.सी.) वी.एस. संपत आज पदमुक्त हो जाएंगे। अपने 6 साल से कुछ कम के घटनाओं से भरे कार्यकाल में कभी-कभार ही वह विवादों में फंसे
नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त (सी.ई.सी.) वी.एस. संपत आज पदमुक्त हो जाएंगे। अपने 6 साल से कुछ कम के घटनाओं से भरे कार्यकाल में कभी-कभार ही वह विवादों में फंसे। इस दौरान 2 लोकसभा चुनाव और सभी राज्यों में कम से कम एक बार विधानसभा चुनाव भी हुआ।
इस बात की संभावना है कि चुनाव आयुक्त एच.एस. ब्रह्मा उनकी जगह लेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ब्रह्मा दोनों चुनाव आयुक्तों में सीनियर हैं।