शिमला में 28 जनवरी को शपथ लेंगे कल्याण सिंह

Edited By ,Updated: 18 Jan, 2015 11:03 AM

article

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह 28 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। सिंह को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।

शिमला: राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह 28 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। सिंह को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।  

राजभवन सूत्रों ने बताया कि उर्मिला सिंह 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अगुवाई करने के बाद 27 जनवरी को पद छोड़ देंगी। उर्मिला सिंह 24 जनवरी को पद पर पांच वर्ष पूरा करेंगी। उन्होंने राज्यपाल का पदभार 25 जनवरी 2010 को ग्रहण किया था।

उर्मिला राज्यपाल के रूप में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाली तीसरी राज्यपाल होंगी। कल राष्ट्रपति भवन की आेर से जारी एक बयान के अनुसार राजस्थान के राज्यपाल को अगले आदेश तक हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!