सुनंदा पुष्कर की मौत के रहस्य से पर्दा उठाएंगी पत्रकार नलिनी सिंह

Edited By ,Updated: 23 Jan, 2015 03:29 PM

article

अब पत्रकार नलिनी सिंह सुनंदा पुष्कर की मौत के रहस्य से पर्दा उठाएंगी। पत्रकार नलिनी सिंह से दिल्ली पुलिस पूछताछ करेगी। पत्रकार नलिनी सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि सुनंदा पुष्कर केस में दिल्ली पुलिस उनसे शुक्रवार को पूछताछ करेगी।

नई दिल्ली: अब पत्रकार नलिनी सिंह सुनंदा पुष्कर की मौत के रहस्य से पर्दा उठाएंगी। पत्रकार नलिनी सिंह से दिल्ली पुलिस पूछताछ करेगी। पत्रकार नलिनी सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि सुनंदा पुष्कर केस में दिल्ली पुलिस उनसे शुक्रवार को पूछताछ करेगी। 

 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत कैसे हुई, इस पर सस्पेंस बरकरार है। इससे पहले भी नलिनी सिंह ने और खुद शशि थरूर ने एसडीएम के सामने अपना बयान दर्ज कराया था।

 

दरअसल, नलिनी सिंह ने सुनंदा की मौत की खबर आने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह संकेत दिया था कि उनके पास कुछ ऐसी सूचनाएं हैं जो इस मामले की जांच में अहम साबित हो सकती हैं। हालांकि उन्होंने वे सूचनाएं मीडिया से शेयर करने से इनकार करते हुए कहा, वह ये सूचनाएं पुलिस को ही देना चाहेंगी।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!