अमित शाह ने साधा केजरीवाल पर निशाना!

Edited By ,Updated: 30 Jan, 2015 08:24 PM

article

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह ‘‘झूठ का पुलिंदा’’ हैं और ‘‘जनता दरबार बुलाने के बाद पिछले दरवाजे से भाग गए।’’  
 
शाह ने आरोप लगाया, ‘‘आप ने कहा कि वे कभी भी पार्टी नहीं बनाएंगे और कभी कांग्रेस का समर्थन नहीं लेंगे। लेकिन बाद में दिल्ली में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन ले लिया। उन्होंने आप कहा कि वे शीला दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे लेकिन उन्होंने नहीं की। उन्होंने कहा कि वे सरकारी बंगला नहीं लेंगे लेकिन बाद में डुप्लेक्स लिया। इसलिए वे हमेशा दिल्ली की जनता से झूठ बोलते रहे हैं।’’
 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि दिल्ली की सत्ता में आने के पहले वह छोटी कार में चलते थे लेकिन 49 दिनों की अपनी सरकार के बाद वह अब एसयूवी में यात्रा कर रहे हैं। शाह मध्य प्रदेश मित्र मंडल में मध्य प्रदेश के लोगों को संबोधित कर रहे थे जो दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे आप के झूठे वादों से भ्रमित नहीं हों और उनसे स्थिर सरकार लाने की अपील की। 
 
शाह ने कहा, ‘‘ दिल्ली को एेसी सरकार की जरूरत है जो केंद्र के साथ हाथ से हाथ मिलाकर काम कर सके। दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की जरूरत है। दिल्ली को एेसी सरकार की जरूरत है जो लोगों के दर्द को महसूस कर सके।’’  उन्होंने कहा, ‘‘ सिर्फ भाजपा ही किरण बेदी के नेतृत्व में एेसी सरकार दे सकती है और दिल्ली के लोगों ने इसे महसूस किया है।’’ 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!