अब रईसों से ‘आप’ ने जुटाया करोड़ों का चंदा

Edited By ,Updated: 01 Feb, 2015 04:59 AM

article

फंड जुटाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को रईसों से करोड़ों रुपए का डोनेशन जुटाया। इसके लिए फंड रेजिंग लंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली: फंड जुटाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को रईसों से करोड़ों रुपए का डोनेशन जुटाया। इसके लिए फंड रेजिंग लंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि इसमें शामिल होने वाले लोगों को कम से कम 1 लाख रुपए का चंदा देना अनिवार्य था। आम तौर पर फंड रेजिंग लंच/डिनर प्रोग्राम में 20-20 हजार रुपए प्रति व्यक्ति को डोनेट करने पड़ते थे।

चुनाव लडऩे के लिए पार्टी के पास पर्याप्त फंड का इंतजाम नहीं हो सका है। इसके लिए ‘आप’ नेतृत्व चंदा जुटाने की तमाम कोशिशों में जुटा हुआ है। कॉन्स्टीच्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुए रईसों के फंड रेजिंग कार्यक्रम में व्यापारी, वकील, इंजीनियर व डॉक्टर पेशे के लोग अधिक रहे। दोपहर के इस भोज में ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता, मीरा सान्याल, गुलपनाग, आशीष खेतान, ट्रेड विंग के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल व संयोजक बृजेश गोयल भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में 150 लोग मौजूद रहे। 
 
ऐसे में कहा जा सकता है कि फंड रेजिंग लंच के इस कार्यक्रम से पार्टी को करीब सवा करोड़ रुपए का फंड मिला है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों को पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने की जानकारी दी। लोगों ने केजरीवाल से पूछा कि वह वामपंथी हैं या दक्षिणपंथी? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह ईमानदारी की सियासत पर यकीन करते हैं। देश में स्वच्छ राजनीति की जरूरत है। 
 
फंड लेना बंद नहीं करेगी ‘आप’
2013 के विधानसभा चुनाव में वोटिंग से करीब 10 दिन पहले ही ‘आप’ ने फंड स्वीकार करना बंद कर दिया था। उस समय पार्टी ने दिल्लीभर में चुनाव लडऩे के लिए 20 करोड़ रुपए फंड की सीमा तय की थी। इतनी रकम का इंतजाम होने के बाद डोनेशन रिसीव नहीं किया गया। अब पार्टी ने फंड की सीमा 30 करोड़ रुपए रखी है। इसे बढ़ाने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं। ‘आप’ नेता अरविंद झा का कहना कि इस बार फंड स्वीकार करना बंद नहीं किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि चुनावी तारीख के आस-पास 18-20 करोड़ रुपए के चंदे का इंतजाम हो जाएगा। शनिवार शाम तक ‘आप’ को करीब 13 करोड़ रुपए का फंड मिल चुका था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!