Edited By ,Updated: 02 Feb, 2015 09:16 PM
भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के कृष्णा नगर दफ्तर पर आज हमला हुआ। इस हमले में 6 लोगों के घायल होनी की सूचना है।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के कृष्णा नगर दफ्तर पर आज हमला हुआ। इस हमले में 6 लोगों के घायल होनी की सूचना है। किरण बेदी ने यह जानकारी ट्विटर पर दी। बेदी ने ट्वीट किया, 'मुझे बताया गया है कि मेरे चुनाव क्षेत्र कृष्णा नगर स्थित भाजपा दफ्तर पर हमला हुआ है। इसमें कुछ के घायल होने के बारे में भी बताया गया है। रैलियां छोड़कर मैं तुरंत दफ्तर रवाना हो रही हूं।'
भाजपा के कार्यकर्त्ताओं के अनुसार, बेदी के दफ्तर तक करीब एक हजार वकीलों ने मार्च निकाला था। प्रदर्शन कर रहे वकील किरन बेदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे भी लगा रहे थे।
क्या है मामला
27 साल पहले 1988 में जब किरण बेदी उत्तरी दिल्ली की डीसीपी हुआ करती थीं, उस समय एक वकील को हथकड़ी लगाने के विवाद ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया था। इसका विरोध कर रहे वकीलों पर किरण ने लाठीचार्ज का आदेश दिया था। वकील इसी को लेकर एक बार फिर किरण का विरोध कर रहे हैं।