कांग्रेस का घोषणापत्र-पार्ट 2 जारी, ‘माइग्रेंट’ शब्द पर की कडी आपत्ति

Edited By ,Updated: 03 Feb, 2015 05:42 PM

article

भाजपा के दृष्टिपत्र में राजधानी में रहने वाले पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को ‘माइग्रेंट’ बताने पर कडा ऐतराज व्यक्त करते हुए इसके लिए देश और दिल्ली की जनता से माफी मांगने और इसे पत्र से हटाने की मांग की है।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दृष्टिपत्र में राजधानी में रहने वाले पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को ‘माइग्रेंट’ बताने पर कडा ऐतराज व्यक्त करते हुए इसके लिए देश और दिल्ली की जनता से माफी मांगने और इसे पत्र से हटाने की मांग की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान के प्रमुख अजय माकन ने आज यहां कांग्रेस के घोषणा पत्र-भाग 2 को जारी करने के मौके पर संवाददाता सम्मेलन में ‘माइग्रेंट’ शब्द पर कडी आपत्ति की।
 
उन्होंने कहा कि जब भाजपा ही उत्तर पूर्व के लोगों को दूसरे देश का मानती है तो चीन की यात्रा पर गई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज किस मुंह से अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बतायेंगी। माकन ने कहा है कि यह एक गंभीर मसला है। इसके लिए भाजपा को दिल्ली और देश की जनता से माफी चाहिए और राष्ट्रीय हित में इसे वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा के दृष्टिपत्र के अंग्रेजी संस्क्रण में उत्तर पूर्व के लोगों के लिए ‘माइग्रेंट’ और हिन्दी में प्रवासी शब्द का इस्तेमाल किया गया है। दृष्टिपत्र में कहा गया है कि उत्तर पूर्व प्रदेशों के ‘प्रवासियों’ की विशेष सुरक्षा के लिए 24 घंटे हैल्पलाइन और प्रमुख पुलिस थानों में विशेष सेल की व्यवस्था की जाएगी। उत्तर पूर्व प्रदेशों से आये विद्यार्थियों के लिए स्थानीय परिवारों में ‘गार्जियनशिप’की व्यवस्था की जाएगी।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!