Edited By ,Updated: 03 Feb, 2015 05:40 PM
भाजपा नेता विनय कटियार का कहना है कि खतने से पहले हर मुसलमान हिंदू होता है। वह खतना किए जाने के बाद ही मुसलमान बनता है।
कानपुर: भाजपा नेता विनय कटियार का कहना है कि खतने से पहले हर मुसलमान हिंदू होता है। वह खतना किए जाने के बाद ही मुसलमान बनता है। कटियार ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी की पार्टी आने से भाजपा को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमान आठ पीढ़ी पहले हिंदू ही थे। ऐसे में जो भी मुस्लिम घर वापसी करना चाहते हैं, उनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं।
चार बच्चों के बयान के मामले में कटियार ने कहा कि इस बात से जिसे भी तकलीफ है, वे कानून बनाने की बात क्यों नहीं करते हैं? वैसे भी देश के लिए बच्चे के जन्म को लेकर कानून बनाना जरूरी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी विनय कटियार ने कहा कि किरण बेदी एक आदर्श चेहरा हैं। वे दिल्ली में बीजेपी के लिए सभी सीटें जीतकर आएंगी।