Edited By ,Updated: 13 Mar, 2015 05:37 AM
सदर यमुनानगर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बुबका निवासी....
जगाधरी (पंकेस): सदर यमुनानगर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बुबका निवासी मनोज ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था जिसके चलते उसकी मुलाकात इन्द्री निवासी विजय व रत्नगढ़ निवासी सतीश के साथ हो गई और इन लोगों ने उसे विदेश भेजने का आश्वासन दिया और 2 लाख रुपए की राशि ले ली।
काफी समय बीत जाने पर जब मनोज विदेश नहीं गया तो उसने इन लोगों से सम्पर्क सादा और जानकारी ली परंतु इन लोगों ने उसे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और न ही उसके पैसे वापस किए। आखिर में परेशान होकर मनोज ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने इस बारे कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।