महिला को बनाया हवस का शिकार

Edited By ,Updated: 23 Mar, 2015 06:23 AM

article

गांव नांगल कलां में किराए पर रह रही एक महिला ने मकान मालिक पर उसे शादी का झांसा व पैसों का लालच देकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

सोनीपत : गांव नांगल कलां में किराए पर रह रही एक महिला ने मकान मालिक पर उसे शादी का झांसा व पैसों का लालच देकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मूलरूप से भटिंडा पंजाब के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह गांव नांगल कलां में अपने पति के साथ किराए पर रह रही है। महिला का आरोप है कि मकान मालिक विरेंद्र सिंह उसके साथ करीब 2 वर्ष से शादी का झांसा व पैसों का लालच देकर दुष्कर्म करता रहा है। उसके पति के घर से जाने के बाद वह उसके पास आकर उससे दुष्कर्म करता था। वह आरोपी के दिखाए सब्जबाग में फंस गई।

अब जब उसने आरोपी पर उसके साथ शादी करने का दबाव बनाया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया है जिससे तंग आकर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद महिला का मैडीकल करवाकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुदेश कुमारी ने महिला पहले से शादीशुदा है और पति के साथ रहती है। पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर इस मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!