Edited By ,Updated: 02 Apr, 2015 02:26 PM
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सोनिया गांधी पर की गई विवादित और नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी नेताओं द्वारा उनपर लगातार हमला जारी है।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सोनिया गांधी पर की गई विवादित और नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी नेताओं द्वारा उनपर लगातार हमला जारी है। हालांकि इस बयान पर विवाद बढ़ता देख उन्होंने तुरंत मांफी भी मांगी। लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। उनकी इस टिप्पणी पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजबब्बर ने गिरिराज सिंह को पागल करार दे दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका इलाज करवाया जाना चाहिए और उस पर जो खर्च आएगा हम वहन करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले गिरिराज के विवादित बयान पर कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई।
उधर गिरिराज द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की नाईजीरिया के कार्यवाहक उच्चायुक्त ओबी ओकोंगोर ने कहा कि भारत और नाईजीरिया के बीच अच्छे संबंध हैं। ऐसी स्थिति में केंद्रीय मंत्री का इस तरह बयान देना शोभी नहीं देता। गिरिराज के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए ओबी. ओकोंगोर ने कहा कि इस बयान को लेकर विदेश मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मंत्री अपने बयान को वापस लेंगे और नाइजीरिया के लोगों से माफी मांगेंगे।
गौरतलब है कि गिरिराज ने कल यह पूछकर विवाद खड़ा कर दिया था कि यदि सोनिया गांधी ‘गोरी चमड़ी’ वाली नहीं होतीं तो क्या कांग्रेस उनके नेतृत्व को स्वीकार करती। उन्होंने कल पत्रकारों से बातचीत में कहा था, ‘यदि राजीव गांधी ने किसी नाइजीरियाई महिला से शादी की होती और यदि वह गोरी नहीं होतीं, तो क्या कांग्रेस ने सोनिया के नेतृत्व को स्वीकार किया होता?’