Edited By ,Updated: 03 Apr, 2015 06:51 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेज हमला करते हुए कहा कि भाजपा जब से जनता दल (यू) से अलग हुई है,
बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेज हमला करते हुए कहा कि भाजपा जब से जनता दल (यू) से अलग हुई है, राज्य में जंगल राज’’ फिर से लौट आया है। केन्द्रीय पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज यहां शुरू हुई दो दिन की बैठक के पहले दिन शुरूआत में पार्टी अध्यक्ष श्री शाह के सम्बोधन पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बिहार में भाजपा के साथ जैसे ही जनता दल (यू) गठबंधन टूटा जंगल राज की वापसी हो गयी।
गौरतलब है कि बिहार में भाजपा और जनता दल (यू) 17 साल तक सहयोगी रहे और पिछले दो चुनावों में इस गठबंधन ने जोरदार सफलता हासिल की। इस गठबंधन ने बिहार में लालू प्रसाद यादव के 15 साल के वर्चस्व को तोडा था। नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का भाजपा की तरफ से 2014 में हुये आम चुनाव के लिए प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया था और भाजपा सत्ता से अलग हो गयी थी।
बिहार में इस वर्ष अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने है और पार्टी इसे लेकर आक्रमक रुख में है। जावडेकर ने बताया कि शाह ने कहा कि बिहार में हमें काफी मेहतन करने की जरुरत है और इस बात को लेकर आश्वस्त दिखें कि राज्य की जनता पार्टी को एक बार मौका देगी। कुमार ने पिछले साल आम चुनाव में बिहार में जनता दल (यू) की करारी हार के बाद इस्तीफा दे दिया था इस के बाद जीतन राम मांझी को मुयमंत्री बनाया था। इस वर्ष फरवरी में श्री कुमार श्री मांझी को हटा कर फिर से मुयमंत्री बन गये।
जावडेकर ने कहा कि श्री शाह ने बिहार के चुनाव को भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया है और उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से अपील भी की है। श्री शाह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने भाजपा और जनता दल (यू) गठबंधन को बहुमत दिया था लेकिन जनता दल (यू) ने जनभावना को दरकिनार कर गठबंधन तोड दिया। मिश्रा अमित