कपड़े फाड़कर युवती को किया बेआबरू

Edited By ,Updated: 17 Apr, 2015 12:26 AM

article

नामजद आरोपियों ने घर में घुसकर युवती के कपड़े फाड़कर उसको बेआबरू कर दिया। थाना यमुनापार के अंतर्गत मीरा...

मथुरा : नामजद आरोपियों ने घर में घुसकर युवती के कपड़े फाड़कर उसको बेआबरू कर दिया। थाना यमुनापार के अंतर्गत मीरा विहार कालोनी निवासी रोहित पुत्र देवी सिंह व 3 अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर अपनी ही कालोनी के निवासी ओम प्रकाश के मकान में घुस गए। आरोपियों ने गृहस्वामी की पुत्री के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ लाठी-डंडे से मारपीट कर उसके कपड़े तक फाड़ दिए।

इसी थानान्तर्गत क्षेत्र केहरी नगर निवासी मंजू पत्नी सुषण कुमार के घर में घुसकर ऊषा पत्नी विजेन्द्र निवासी गांव विधौनी थाना सुरीर व 4 अन्य लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़़ कर लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे जान से मारने तक की धमकी दे डाली। घटना की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर थाना यमुनापार में दर्ज की गई है।

उधर थाना गोङ्क्षबदनगर के अंतर्गत गली अहोरियान निवासी धर्मेन्द्र पुत्र गणेश व उसके 2 अन्य साथियों ने अपनी ही गली के निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र रफीक की पुत्री फरीन के साथ छेड़छाड़ कर दी। लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके घर में घुसकर लड़की व गृहस्वामी के भतीजे ताहिर के साथ गाली-गलौच, मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना की रिपोर्ट गृहस्वामी ने आरोपियों के विरुद्ध थाना गोङ्क्षबद नगर में दर्ज करा दी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!