वरमाला के दौरान जब आ धमकी गर्लफ्रेंड

Edited By ,Updated: 22 Apr, 2015 05:47 PM

article

शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए कपल उसकी तैयारियां काफी पहले से करने लग जाते हैं यहां तक कि उस यादगार लम्हे को कैमरे में भी कैद करना नही भूलते हैं।

हरिद्वार: शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए कपल उसकी तैयारियां काफी पहले से करने लग जाते हैं यहां तक कि उस यादगार लम्हे को कैमरे में भी कैद करना नही भूलते हैं। लेकिन हरिद्वार जिले के लस्कार में एक शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे भूल पाना दूल्हा-दुल्हन तो क्या शादी में शामिल हुए तमाम मेहमानों के लिए भी मुश्किल होगा। विवाह की रस्में शुरू हो गईं, और जैसे ही दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के गले में जयमाला डालने ही वाले थे कि मौके पर एक लड़की आ धमकी। लोग कुछ समझ पाते कि लड़की ने दूल्हे को दनादन थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। 
 
इस लड़की ने दावा किया कि वह दूल्हे के साथ कई साल से रिलेशनशिप में थी। इतना ही नही लड़की ने दूल्हे के साथ कोर्टमैरिज होने की बात भी कही। इसके बाद उसने दूल्हे को धमकाया कि अगर उसने किसी और लड़की से शादी की तो वह उसे गिरफ्तार करवा देगी। बाद में दूल्हे की तरफ से कुछ लोगों के समझाने पर लड़की शांत हुई और वहां से चली गई।
 
इसके बावजूद भी दूल्हे की मुशीबत कम नही हुई। इस घटना से गुस्सा होकर दूल्हन ने दूल्हे से शादी करने से साफ मना कर दिया। दूल्हन ने कहा कि वह ऐसे किसी युवक के साथ सात फेरे नहीं ले सकती जो महिलाओं के खिलाफ इतनी घटिया सोच रखता हो। दूल्हन की बात का समर्थन करते हुए परिजनों ने बारात को बैरंग लौटा दिया। शादी में आए एक मेहमान ने कहा कि दोनों परिवारों ने मामले को पुलिस के पास जाने की बजाय पंचायत के पास ले जाने का फैसला किया। 
 
पंचायत के सामने इस घटना को रखने के बाद दूल्हे के परिजनों ने अपील की कि पंचायत ऐसा फैसला सुनाए जिससे उनका मान-सम्मान बना रहे। पंचायत ने दुल्हन को दूल्हे के छोटे भाई से शादी करने का सुझाव दिया। लड़की के परिवार ने इसे स्वीकार कर लिया और शादी को विधिपूर्वक संपन्न किया। यह शादी गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!