‘दुल्हन’ के रूप में बेची शादीशुदा महिला और...

Edited By ,Updated: 25 Apr, 2015 09:26 AM

article

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला को दुल्हन के रूप में बेचकर उसकी फिर से शादी कराने के आरोप में एक दंपति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला को दुल्हन के रूप में बेचकर उसकी फिर से शादी कराने के आरोप में एक दंपति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने नेहरू नगर क्षेत्र की 35 वर्षीय विवाहिता को करीब 4 साल पहले कथित तौर पर अगवा किया था। उन्होंने उसे दुल्हन के रूप में राजस्थान के नागौर जिले के कैलाश जाट (35) को 50,000 रुपए में बेच दिया। 

जाट ने इस महिला से शादी की और उसे कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि जाट से शादी के करीब 4 साल बाद वह उसके चंगुल से किसी तरह भाग निकली और हाल ही में इंदौर पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।

इस मामले में जाट और एक अन्य महिला फिलहाल फरार हैं। लेकिन हमें पता चला है कि विवाहिता को दुल्हन के रूप में जाट को बेचने में इस महिला की अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को शक है कि मानव तस्करी की इस वारदात को किसी बड़े गिरोह ने अंजाम दिया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!