Edited By ,Updated: 07 May, 2015 09:29 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत ,बंगलादेश सीमा समझौते से जुडे संविधान संशोधन विधेयक को आज संसद की...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत ,बंगलादेश सीमा समझौते से जुडे संविधान संशोधन विधेयक को आज संसद की सर्वसम्मति से मंजूरी मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत विभन्न दलों के राजनेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे दोनों देशों के संबंध बेहतर होंगे। मोदी ने लोकसभा में यह विधेयक पारित होने के बाद सोनिया गांधी की सीट पर जाकर उन्हें, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे, अन्ना द्रमुक नेता एवं उपाध्यक्ष एम धंबीदुरै को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सदन से निकलने के बाद बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को टेलीफोन करके उन्हें संसद के इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी दी और भारत की ओर से बंगलादेश के लोगों को शुभकामनाएं दी।
मोदी ने ट््िवटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, आज इस विधेयक के संसद में पारित होने के बाद भारत बंगलादेश संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के सीमा विवाद का स्थायी समाधान होगा तथा सीमा तय हो सकेगी। इससे सीमा सुरक्षा भी मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने इसके लिए असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के नेताओं का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अन्नाद्रमुक नेता जे जयललिता, द्रमुक नेता एम करूणानिधि, भाकपा महासचिव सीताराम येचुरी, बसपा नेता मायावती, सपा नेता मुलायम सिंह यादव, बीजद नेता नवीन पटनायक और जनता दल(यू) नेता शरद यादव से भी बात की है और उन्हें विधेयक का समर्थन करने पर धन्यवाद दिया।