चार नए राज्यपालों की नियुक्ति, दो का तबादला

Edited By ,Updated: 12 May, 2015 11:17 PM

article

नरेंद्र मोदी सरकार ने आज चार राज्यपाल नियुक्त किए जबकि संप्रग शासनकाल में नियुक्त दो अन्य राज्यपालों का तबादला...

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने आज चार राज्यपाल नियुक्त किए जबकि संप्रग शासनकाल में नियुक्त दो अन्य राज्यपालों का तबादला कर दिया जिनमें लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) निर्भय शर्मा को शेष कार्यकाल के लिए मिजोरम भेज दिया गया।
 
राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद को उनके शेष कार्यकाल के लिए मणिपुर भेज दिया गया। उनका कार्यकाल अगले साल सितंबर तक है। उन्हें सितंबर, 2011 में राज्यपाल नियुक्त किया गया था। आेडि़शा से भाजपा की नेता द्रौपदी मुर्मु (56) को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह भाजपा की सक्रिय सदस्य रही हैं और कई चुनाव लड़ चुकी हैं। वह वर्ष 2000 में रैरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं।
 
अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) शर्मा का तबादला कर दिया गया है और उन्हें शेष कार्यकाल के लिए मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। उनका कार्यकाल 2018 तक है। मिजोरम के बारे में एेसी चर्चा रही है कि यह उन राज्यपालों का डंपिंग ग्राउंड रहा है जो संप्रग शासनकाल में नियुक्त किए गए थे। शर्मा पिछले एक साल में मिजोरम के आठवें राज्यपाल हैं।
 
पिछले कुछ समय में मिजोरम के दो राज्यपाल-कमला बेनीवाल और अजीज कुरैशी बर्खास्त कर दिए गए। मिजोरम भेजे जाने से पहले कमला बेनीवाल गुजरात की राज्यपाल थीं और उस दौरान नरेंद्र मोदी वहां के मुख्यमंत्री थे। अजीज कुरैशी ने राज्यपालों को बर्खास्त करने को लेकर राजग सरकार को अदालत में घसीटा था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!