हरियाणा का हैंडपंप मिटाएगा अफ्रीका के लोगों की प्यास !

Edited By ,Updated: 17 May, 2015 12:30 PM

article

कुरुक्षेत्र में बना हैंडपम्प अब अफ्रीका के लोगों की प्यास बुझाने का काम करेगा। कुरुक्षेत्र के सैक्टर-2 के व्यापारी अमरीक सिंह

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में बना हैंडपम्प अब अफ्रीका के लोगों की प्यास बुझाने का काम करेगा। कुरुक्षेत्र के सैक्टर-2 के व्यापारी अमरीक सिंह द्वारा बनाए हैंडपम्प को लगाने का अनुबंध अफ्रीका के नाइजर राज्य ने किया है। इस प्रस्ताव के तहत अमरीक सिंह को करीब 140 करोड़ सेे 400 से ज्यादा हैंडपम्प लगाने होंगे। इस अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया का सपना भी साकार होने लगा है। 
 
इस सपने को साकार करते हुए अमरीक सिंह ने नई तकनीक के सुपर स्क्रीन पाइप का ईजाद किया है। इस पम्प से न केवल बिजली की खपत कम होगी, बल्कि पानी भी ज्यादा मिलेगा। इस मंजिल तक पहुंचने के लिए जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी वी.के. कौल का अहम योगदान है। आज जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में अमरीक सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया की योजना को आधार मानकर उन्होंने ऐसा पाइप तैयार किया है। 
 
इसका काम सुपर स्क्रीन रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि पूरे भारत में यह पाइप केवल कुरुक्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। गुजरात में भी इस प्रकार का पाइप तैयार किया जा रहा है परंतु वहां अमरीका की कम्पनी द्वारा यह पाइप बनाया जा रहा है। अमरीक ने बताया कि इस सुपर स्क्रीन पाइप से पानी ज्यादा लिया जा सकता है। बिजली की खपत कम होती है। 
 
इस पाइप पर जंग कभी नहीं लगेगा। इस पाइप के लगाने से पानी भी जल्दी निकले और जमीन पर ज्यादा गहरा बोर करने की भी जरूरत नहीं होगी। पाइप तैयार करनेे के लिए जापान की तकनीक अपनाई गई है। इसकी जानकारी लेने के लिए जापान का दौरा किया और वहां के लोगों ने केवल 10 मिनट इस तकनीक की जानकारी लेने दी और कोई फोटोग्राफ भी नहीं लेने दिया। केवल आंखों से देखने के बाद कुरुक्षेत्र आकर इस तकनीक के आधार पर काम करना शुरू कर दिया था। पाइप तैयार होने के बाद प्रैक्टिकल किया और प्रयास सफल रहे। 
 
इस नई तकनीक को देखकर अफ्रीका के नाइजर राज्य ने अपने देश में 400 हैंडपम्प लगाने का अनुबंध उनकी कम्पनी से किया है। इस अनुबंध के तहत 140 करोड़ रुपए अफ्रीका की तरफ से दिए जाएंगे। अमरीक ने कहा कि सैक्टर-2 सहित उनकी 2 यूनिट कार्यरत हैं। इनके जरिए 100 युवकों को रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। कम्पनी में सुपर स्क्रीन पाइप के अलावा कई तरह के पाइप व पम्प बनाने का काम किया जा रहा है।
 
कौल ने कहा कि अमरीक सिंह के अलावा शहर की अनेक यूनिटों को स्थापित करने में जिला उद्योग केंद्र का योगदान है। प्रत्येक व्यवसायी को सही मार्गदर्शन किया जाता है। डी.सी. सी.जी. रजिनिकांथन के दिशा-निर्देशानुसार व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विभाग हमेशा तत्पर है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!