Edited By ,Updated: 21 May, 2015 08:10 PM
दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जारी विवाद में आम आदमी पार्टी से निकाले गए योगेंद्र यादव अब केजरीवाल के समर्थन में कूद गए हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जारी विवाद में आम आदमी पार्टी से निकाले गए योगेंद्र यादव अब केजरीवाल के समर्थन में कूद गए हैं। यादव ने केजरीवाल का सपोर्ट करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरह अधिकार मिलना चाहिए जिससे वह अपने मन मुताबिक अधिकारियों का नियुक्ति कर सके। योगेंद्र यादव के अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आने से ऐसा प्रतीत होता है कि अभी 'आप' से मोह भंग नहीं हुआ है।
उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच अधिकारों के लेकर चल रहे झगड़े में नया मोड़ आ गया है। कल उपराज्यपाल ने जहां दिल्ली सरकार द्वारा किए गए सभी तबादलों को रद्द कर दिया था, वहीं आज दिल्ली सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बीच दिल्ली के भाजपा के तीन विधायकों ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और राज्य में ताजा हालात की जानकारी दी।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने ट्वीट किया है, 'सरकार का हर अधिकारी अपने मंत्री व ष्टरू के साथ पूरी ऊर्जा से काम में लगा है। मनोबल का असर अधिकारियों पर नहीं, पद का गलत इस्तेमाल करने वालों का गिरा है। जिन अधिकारियों के चलते पिछली सरकारों में ट्रांसफर-पोस्टिंग इंडस्ट्री चलती थी, वे अब रिटायर होकर ढ्ढ्रस् का मनोबल बढ़ाने की बात कह रहे हैं।'