नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन इस लड़की ने किया हिमाचल का नाम रोशन

Edited By ,Updated: 01 Jun, 2015 04:28 PM

article

भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनीं प्रिया कायथ ने रोहड़ू के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

रोहड़ू: भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनीं प्रिया कायथ ने रोहड़ू के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। जानकारी के मुताबिक प्रिया कायथ रोहड़ू तहसील के दलगांव की रहने वाली हैं। वर्ष 2012 में प्रिया ने पंजाब यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक की।


उसके बाद वह कैंपस प्लेसमेंट में महिंद्रा ट्रैक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर चुनी गईं। इतना ही नहीं वर्ष 2013 में प्रिया हिमाचल प्रदेश की मिस टैलेंट तथा 2014 में मिस नॉर्थ इंडिया भी बनीं। इसके साथ ही वर्ष 2014 में प्रिया ने भारतीय नौसेना की प्रवेश परीक्षा पास की। 


बताया जा रहा है कि अगस्त 2014 से प्रिया भारतीय नौसेना अकादमी तैमूर केरल में प्रशिक्षण ले रही थीं। प्रशिक्षण के बाद 30 मई को अकादमी में पासिंग आउट परेड हुई। इसके बाद प्रिया को सब लेफ्टिनेंट का पद सौंपा गया। आपको बता दें कि प्रिया कायथ की पहली नियुक्ति मुंबई में हुई है। भारतीय नौसेना अकादमी तैमूर केरल में हुई पासिंग आउट परेड में प्रिया ने पलटन कमांडर बनकर परेड की अगुवाई की। 


बेटी की कामयाबी से पिता खुश
प्रिया के पिता डा. बलबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी की इस कामयाबी से काफी खुश हैं। प्रिया के पिता पासिंग आउट परेड में भी मौजूद थे। बेटी को पलटन की कमांडर के रूप में परेड की अगुवाई करते देखना उनके लिए एक खुशी का लम्हा था। इसे वह कभी भी नहीं भूल पाएंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!