80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी!

Edited By ,Updated: 08 Jun, 2015 03:33 PM

article

पूर्वी मध्य अरब सागर पर हवा के गहरे दबाव वाले क्षेत्र के उत्तर और उत्तर पश्चिम की ओर बढने से कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में मछुआरों को अगले 48 घंटों के दैारान समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

नई दिल्ली: पूर्वी मध्य अरब सागर पर हवा के गहरे दबाव वाले क्षेत्र के उत्तर और उत्तर पश्चिम की ओर बढने से कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में मछुआरों को अगले 48 घंटों के दैारान समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दाबाव वाले क्षेत्र के अगले 24 घंटे के दौरान चक्रवाती तूफान में बदल जाने की संभावना है। 

इससे तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के ज्यादातर हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान तेज बारिश आने की संभावना है। समुद्र में गए मछुआरों को तट पर लौट आने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के दौरान कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। समुद्री में काफी ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!