Edited By ,Updated: 11 Jun, 2015 04:54 PM
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 5 दिनों की निजी यात्रा पर आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे।
शिमला: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 5 दिनों की निजी यात्रा पर आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे। राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री एवं राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने मुखर्जी की कल्याणी हवाई पट्टी पर अगवानी की।
बाद में मुखर्जी अस्थाई राष्ट्रपति निवास के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति का इस राज्य की यात्रा के दौरान फिलहाल किसी प्रकार कार्यक्रम नहीं नहीं है। पुलिस ने राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यव्स्था कड़ी कर दी है। मुखर्जी नई दिल्ली रवाना होने से पहले 14 जून मंत्रिमंडल के मंत्रियों और अधिकारियों को दावत देगें। वह 15 जनू को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी रवाना हो जाएंगे।