जम्मू कश्मीर: तपनेलगा जम्मू शहर

Edited By ,Updated: 17 Jun, 2015 11:35 AM

article

बीते कुछ दिनों से जम्मू में तेज हवाओं व हल्की बारिश के चलते मौसम काफी सुहावना रहा

जम्मू कश्मीर:  बीते कुछ दिनों से जम्मू में तेज हवाओं व हल्की बारिश के चलते मौसम काफी सुहावना रहा। इससे जम्मूवासियों को जून महीने में भी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली, लेकिन जम्मू के मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। सूर्य देव की तेज व गर्म किरणों से जम्मू शहर एक बार फिर तपने लगा है। तेज धूप से धरती से निकलती तपिश व गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों तक जम्मू संभाग में मौसम सामान्य रहेगा।

मंगलवार को सुबह जल्द ही लोगों को सूर्य देव के दर्शन हो गए। इसके बाद देखते ही देखते सुबह 9 बजे तक तेज धूप ने जम्मू शहर पर अपना कब्जा कर लिया। 10 बजे के बाद लोगों के लिए अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, लेकिन मजबूरी के चलते कई लोगों को धूप में ही शहर की ओर रूख करना पड़ा। तेज धूप से बचने के लिए लोगों को वाहन चलाते समय रूमाल से मुंह ढांपे देखा गया व कई युवतियों व महिलाओं को भी छाते का सहारा लेते देखा गया।

भीषण गर्मी व तेज धूप के चलते दोपहर बाद से लेकर शाम तक शहर की अधिकतर सड़कें सूनी रही। वहीं बाजारों व पार्कों से भी लोगों की भीड़ गायब रही। मंगलवार को जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाने के साथ मौसम सामान्य रहेगा।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!