रामलला को उनकी जगह से कोई नहीं हटा सकता: साध्वी निरंजना

Edited By ,Updated: 17 Jun, 2015 05:59 PM

article

बीजेपी सांसद और राज्य खाद्य मंत्री साध्वी निरंजना ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। दर्शन करने के बाद मीडिय़ा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दा नहीं हमारी आस्था है।

वाराणसी: बीजेपी सांसद और राज्य खाद्य मंत्री साध्वी निरंजना ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। दर्शन करने के बाद मीडिय़ा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दा नहीं हमारी आस्था है। राम लला जहां बैठे हैं, वहां से उन्हें कोई नहीं हटा सकता हैं। राम मंदिर वहीं बनेगा, हालांकि मामला अभी कोर्ट में है। साध्वी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। 

साध्वी ने कहा कि बीजेपी की अप्रत्याशित जीत से दोनों बौखला गए हैं, इसलिए वह कुछ भी बोलने से नहीं कतरा रहे हैं। राहुल गांधी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के नेता हैं, उन्हें विपक्ष की भूमिका अच्छे से निभानी चाहिए। वे इतने एक्टिव होते तो आज उनकी दशा ये नहीं होती। वह 10 साल तक अपने संसदीय क्षेत्र में फूडपार्क तो नहीं बनवा पाएं।
 
इस दौरान साध्वी ने सत्तारूढ़ अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। साध्वी ने कहा कि यूपी में कानून नाम की चीज नहीं है। जो इनका पुराना इतिहास था, वही दोहराया जा रहा है। तीन साल पूरा हो गया है, जितना आगे जा रहे हैं उतना ही कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। पत्रकार हत्या मामले पर उन्होंने कहा कि यूपी सरकार गुंडागर्दी को संरक्षण दे रही है। गृह मंत्रालय उत्तर प्रदेश पर पूरी निगाह रखे हुए है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!