अमरनाथ गुफा की ताजा तस्वीरें हुई वायरल

Edited By ,Updated: 20 Jun, 2015 07:35 PM

article

श्री अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होने वाली है जिसे लेकर प्रशासन यात्रियों की सुविधा को लेकर कड़ी तैयारियों में जुटा हुआ है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम और...

जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होने वाली है जिसे लेकर प्रशासन यात्रियों की सुविधा को लेकर कड़ी तैयारियों में जुटा हुआ है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सेवा स्थापित कर दी है।

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीके त्रिपाठी के अनुसार 19 से 30 जून तक हेल्पलाइन सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक काम करेगी। एक जुलाई से कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सेवा चौबीस घंटे काम करने लगेगी और यात्रा की समाप्ति तक यह चलेगी।  

मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिपाठी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति श्री अमरनाथ यात्रा से संबंधित जानकारी हासिल करने या सहायता के लिए 0194-2501679 और 946922210 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने सभी यात्रियों से पंजीकरण और यात्रा परमिट से संबंधित सभी औपचारिकताएं तय समय पर पूरी करने के लिए कहा है।

13 से कम आयु के बच्चे और 75 साल आयु वर्ग से ज्यादा के बुजुर्गों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनका कहना है कि महिला यात्रियों के लिए साड़ी यात्रा के अनुरूप नहीं है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!