बिहार: हमलावर ने पूर्व मंत्री पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का लगाया आरोप

Edited By ,Updated: 04 Jul, 2015 07:39 PM

article

बिहार के पूर्व मंत्री एजाजुल हक पर जानलेवा हमला होने के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति ने पूर्व मंत्री पर जबरन अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री एजाजुल हक पर जानलेवा हमला होने के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति ने पूर्व मंत्री पर जबरन अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि राघवेन्द्र ने शुक्रवार की रात पूर्व मंत्री के पटना के समनपुरा स्थित आवास पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की थी। पुलिस ने आनन-फानन में राघवेन्द्र को भोजपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। 

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि पूछताछ के दौरान राघवेन्द्र ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश कर रहे थे। जब वे (पूर्व मंत्री) जबरदस्ती पर उतारू हो गए तब उसने चाकुओं से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पटना ले आया गया है। वैभव ने बताया कि एजाजुल हक ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार रात वह पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के समनपुरा स्थित अपने घर में थे तभी तीन लोगों ने घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद अपराधियों ने उनकी स्कर्पियो गाड़ी, 30 हजार रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट लिए।
 
घायल अवस्था में पूर्व मंत्री को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जाता है कि राघवेन्द्र पूर्व मंत्री के घर पर काम करता था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। एजाजुल बिहार में राबड़ी देवी सरकार में मंत्री थे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!