Edited By ,Updated: 16 Jul, 2015 06:02 PM
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी की पत्नी सारा सिंह की मौत के बाद उसकी जिंदगी के कई राज खुलते जा रहे हैं।
लखनऊ: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी की पत्नी सारा सिंह की मौत के बाद उसकी जिंदगी के कई राज खुलते जा रहे हैं। सारा की बड़ी बहन नीति सिंह ने बताया कि बोल्ड एंड ब्यूटीफुल सारा को सिर्फ सिंगिंग और डांसिंग का ही शौक नहीं था बल्कि, वह पॉप स्टार बनने की ख्वाहिश रखती थी। ब्रिटनी स्पीयर्स, शकीरा और जेनिफर लोपेज के गाने उसे बेहद पसंदीदा था। करीना कपूर और कंगना रानौत की तरह फिल्म में भी वह बिंदास गर्ल की भूमिका अदा करना चाहती थी। हालांकि अमन के दबाव में उसने अपने कदम पीछे खींच लिए। अमनमणि को जो पसंद था, सारा उसे ही अपना जीवन व ईश्वर की इच्छा समझने लगी थी।
बड़ी बहन नीति मिश्रा ने बताया कि सारा 24 मार्च को मुंबई में उनके घर पर गई थी। वह वहां पर 13 अप्रैल तक रही। इस दौरान सारा ने उससे कई ऐसी बातों को जिक्र किया,जो चौंकाने वाली हैं। नीति ने बताया कि सारा जब अचानक मुंबई पहुंची तो उन्हें भी लगा कि वह घूमने आई है, लेकिन अचानक सारा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने का जिक्र किया। मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों से भी मुलाकात की। उसकी पर्सनॉलिटी से प्रभावित होकर उन्होंने सारा को एक्टिंग में किस्मत आजमाने की बात कही। हालांकि सारा एक्टर नहीं बल्कि पॉप सिंगर बनना चाहती थी।
नीति ने बताया कि अमन को जब पता चला कि सारा के कदम मुंबई की चकाचौंध की तरफ बढ़ रहे हैं तो वह काफी नाराज हो गया। वह सारा को तुरंत मुंबई से लखनऊ लौटने की जिद करने लगा। इसको लेकर सारा को अमन से काफी सफाई देनी पड़ी। सारा ने बताया कि अमन कभी भी उसे इसकी इजाजत नहीं देगा। इसलिए लखनऊ लौटना ही उसके लिए बेहतर है। नीति ने बताया कि सारा ने मुंबई में आकर उसके घर में भी एक रूम पर कब्जा जमा लिया था। जब तक वह वहां रही, कोई बिना इजाजत कमरे में नहीं जा सकता था। यह सारा का बिंदास अंदाज ही था कि वह सबके दिल में जगह बना लेती थी। कहती थी दीदी मैं यहीं रहकर मुंबई में स्ट्रगल करूंगी। हालांकि 13 अप्रैल को लखनऊ लौटने के बाद दोबारा मुंबई की तरफ मुड़कर नहीं देखा।