केजरीवाल और बस्सी की हुई मुलाकात, जारी किया ये संदेश

Edited By ,Updated: 21 Jul, 2015 10:08 AM

article

दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए उठाए गए कदमों के बारे में उन्हें जानकारी दी।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए उठाए गए कदमों के बारे में उन्हें जानकारी दी। उनकी मुलाकात आप सरकार की आेर से दिल्ली पुलिस का नियंत्रण उसे सौंपे जाने की मांग उठाए जाने के बीच हुई है।


केजरीवाल ने यहां आनंद पर्वत इलाके में 19 वर्षीय लड़की की नृशंस हत्या के बाद बस्सी को तलब किया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गयी है। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने बस्सी से महिलाओं के खिलाफ अपराध के लंबित मामलों की सूची लाने को कहा था। उनसे दर्ज मामलों की स्थिति और उन थाना प्रभारियों का ब्योरा भी पूछा गया था जिनका कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनका स्थानांतरण नहीं किया गया है।  


बस्सी को बीट कांस्टेबलों की सूची और उन इंसपेक्टरों की सूची लाने को भी कहा गया था जिन्हें कभी एसएचआे नहीं बनाया गया। केजरीवाल से मुलाकात से पहले बस्सी ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की थी। जंग से मुलाकात के बाद बस्सी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस हमेशा व्यवस्था के प्रति जवाबदेह होती है और किसी व्यक्ति के प्रति नहीं। हम सरकार के प्रति जवाबदेह हैं और उसके माध्यम से संसद के प्रति।’’  


अनेक मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली पुलिस के बीच गतिरोध बरकरार है। पार्टी ने अपने दो विधायकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया रखने का आरोप लगाया है और कहा कि राजनीतिक दबाव में उसके विधायकों को निशाना बनाया जा रहा है। बस्सी ने कल कहा था कि वह केजरीवाल के साथ मुलाकात में पुलिस बल के कामकाज को लेकर बनी गलत धारणाओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!