हैदराबाद में 6 संदिग्ध गिरफ्तार, तीन बांग्लादेशी भी शामिल

Edited By ,Updated: 14 Aug, 2015 06:48 PM

article

हैदराबाद में पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन बांग्लादेशी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी...

हैदराबाद: हैदराबाद में पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन बांग्लादेशी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। शहर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वाहनों आदि की जांच की जा रही है। इसी दौरान शहर के पुराने इलाके से इन छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन्हें पूछताछ के लिए अज्ञात जगह ले जाया गया है। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए लोगों का संबंध बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन जेहाद-उल-इस्लामी से नहीं साबित हुआ है। जांच से पता चला है कि फरवरी 2013 में शहर के दिलसुख नगर इलाके में बम विस्फोट करने वाले वकास की इन लोगों ने मदद की थी। इस विस्फोट में 16 लोग मारे गए थे।
 
गिरफ्तार लोगों में तीन हैदराबाद के रहने वाले हैं। ये लोग जाली दस्तावेजों के आधार पर खाड़ी देश जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन पर इन छह लोगों की मदद करने का शक है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!