Edited By ,Updated: 05 Oct, 2015 05:35 PM
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आने के बाद इसका काफी विरोध हो रहा है।
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आने के बाद इसका काफी विरोध हो रहा है। घटना कोव्वुर की है, जहां प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एन रघुवीर रेड्डी के स्वागत के लिए कबूतर को पटाखे वाले रॉकेट में बांधकर आग लगा दी गई।
दरअसल, ये कार्यकर्ता अपने कांग्रेस प्रमुख को खुश करना चाहते थे, जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने कबूतर को रॉकेट के अंदर डालकर उसे कसकर बांधा और फिर जलती बीड़ी से रॉकेट जलाया और कबूतर रॉकेट के साथ आसमान में उड़ गया। एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल की शिकायत पर पुलिस ने पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत राज्य कांग्रेस ईकाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कबूतरों के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए और यह सब रघुवीर रेड्डी समेत कांग्रेस के दूसरे नेताओं की मौजूदगी में हुआ। हालांकि इस मामले पर रघुवीरा रड्डी का कहना है कि उन लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए थे। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी नहीं थी, जो हुआ उसके लिए हमें खेद हैं। हम भविष्य में इसको लेकर भविष्य में सावधान रहेंगे।